Articles of Saurabh Pandey "Sarthak"

My Valued Viewers /Readers !! You Are Most Welcome to My Blog........Let Abreast Yourself With Contemporary Nationalist Issues......Thanks !


© Saurabh Pandey "Sarthak "



Showing posts with label Keshav Prasad Maurya. Show all posts
Showing posts with label Keshav Prasad Maurya. Show all posts

Tuesday, March 8, 2022

टूटता दम्भ , गिरता स्तर -चुनाव २०२२

   टूटता दम्भ , गिरता स्तर ( चुनाव २०२२ )

************************************

७वें चरण की समाप्ति के ठीक बाद आये रुझानों से इतना तो स्पष्ट हो गया है की बीजेपी में चुनाव जीतने के लिए सिर्फ मोदी , पिछड़े वर्ग की राजनीति और उनकी राष्ट्रीय नीतियां ही तारणहार बनके उभरती दिख रही हैं।

नौकरशाहों की अंधभक्ति और समर्पित कार्यकर्ताओं की घनघोर उपेक्षा से उपजा  रोष ,विकास और राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धियों से भरे कालखंड के चुनाव को  भी अनायास कांटे की टक्कर में तब्दील कर गया। 

चमचों से भरे मंत्रालय के दरबारी , चाटुकार पत्रकारों से घिरे प्रमुख नेता और सचिवालय ,मौसमी लेखकों और ठेकेदारों से गुलजार होता रहा कारोबार , विगत ५ सालों के समस्त केंद्रीय विकास की योजनाओं और राष्ट्रीय भावना की प्रखरता के होते हुए भी मतदाता को मोदी लहर जैसा आकर्षण नहीं दे पा रहा था।  

चिंतन का विषय यह हैकि ऐसा हुआ क्यों ? और यदि इसका १० प्रतिशत भी सच रहा है इस चुनाव  में तो इसके जिम्मेदार कौन लोग हैं जो सरकार में सारे रुतबे को पाते हुए पतन की ओर ले जाने के कारक बन रहे थे ? 

क्या मुसलमानों को केंद्र और राज्य की योजनाओं का करोड़ों  का लाभ सीधे तौर पे नहीं मिला ? क्या यादवों को किसी नैतिक अधिकार या सुविधा से वंचित रखा गया या इन दोनों पर कोई सरकारी अवहेलना हुई ? या किसी अन्य पिछड़ी जातियों को किसी सम्मान को मिलने से रोक दिया गया ? आखिर ऐसा क्या हुआ की सब कुछ इन्ही पर केंद्रित रहते हुए भी ये संगठित रूप से सत्ता के विपरीत जाते दिखे ? 

सरकार में प्रमुख पदों पर चिपके चाटुकारों को किस संघ के आदमी का कितना वजन लेना है और किस व्यक्ति के प्रभाव को कब तक लेना है इसका स्पष्ट ज्ञान ऐसा था की सचिवालय से लेकर जिलाधीश तक संकेतों को समझते थे।  ये संकेत ऐसे रहे की वही परंपरागत ठेकेदार और बिचौलिए इस पार्टी के उच्च पदस्थ राजाओं के दुलारे बने रहे जो इस चुनाव के शुरुआत होते- होते और चुनाव के मध्य में कही और दुलारे बन गए।  और जो अभी भी दुलारे बनके चिपके हैं वो ऐसे दीमक हैं जो अपना मकसद पूरा करके ही बाहर का रास्ता देख पायेंगें।  

इन सब बातों के इतर , युवाओं की बेरुखी और ग्रामीण मतदाता का जातिगत झुकाव तथा खुद के लिए जीने वाले समाज का वही पुराना राग की मेरे लिए क्या किया सरकार ने जैसी बाते पहले जैसी ही प्रधान रहीं।  

हर तरफ फैले हाई-वे और सड़कों के बेहतरीन जाल ,बिजली , सुरक्षित माहौल में व्यापार , गुंडागर्दी से निजात , राशन और गल्ले  की समुचित आपूर्ति , मजदूरों को बेहतर सम्मान और समानता के अवसर , धर्म तथा सांस्कृतिक गौरव के अनेकों कीर्तिमान ,वैश्विक स्तर पर फैलती भारत की प्रतिष्ठा ,डिजिटल ट्रांसफर की क्रांति , मेड इन इंडिया की जमीनी हकीकत और व्यापक फैलती उद्यमिता ,सेना तथा सीमा सुरक्षा  जैसे  तमाम विषय किसी को ये बेबस न कर सके की बीजेपी ही बेहतर विकल्प है ? और एक  सफल सरकार को ८० बनाम २० तक जाना पड़े ? यहाँ तक की मुख्यमंत्री को गर्मी निकालने जैसे विकल्प पर आना पड़े ? क्या मतदाता खुद गर्मी नहीं निकाल सकते थे किसी प्रत्याशी के या चुनाव लड़ रहे अपराधी  के ?    

इसका मतलब मतदाता भी बिचौलिए जैसा अपना  स्तर खो रहा है?  यही तो एक अवसर है जहां वह अपने विवेक से निर्णायक सरकार तय कर सकता है और ऐसे अवसर भी उसके लिए निजी स्वार्थ  सिद्धि प्राप्ति के झूठे वादों से सने रह गए ? 

कुल मिलाकर चुनाव २०२२ ने कइयों के दम्भ तोड़े हैं और ये पुनः स्पष्ट किया है की समाज घनघोर जातिगत  विघटन की ओर बढ़ रहा है।  

Saturday, July 23, 2016

दलित की दलील के साथ दंगा और दहशत

 दलितों की स्वघोषित देवी -बहिन जी 
डॉ अम्बेडकर ने भी दलित होने का ऐसा दम्भ नहीं भरा होगा जितना उनका चित्र लगाकर एवं उनके नाम पर  दलित पैरोकारी करने वाले, जबरन दलित बने हुए ,राजनीती की दुकानदारी करने वाले लोग करते रहते है .

घोर तुष्टिकरण की नीति से हिन्दुस्थान के मुस्लिमों को दोयम दर्ज़े का तथा अलग प्रजाति का वर्ग बनाने के बाद,दलित शब्द के माध्यम से हिन्दुओं के बीच इस गहरी खायी को दिन बा दिन और गहरा करने का प्रयास अनवरत जारी है .

इन् राजनीतिक दुकानदारों को यह बात भलीभांति पता है की उनका अस्तित्व ,नितांत इस घोर अलगाववादी  प्रकृति पर ही निर्भर है .जहाँ खेतो में मज़दूरी करके रोज़ी रोटी कमाने वाला स्वावलम्बी ,या सरकारी आरक्षण का लाभ अथवा स्वयं के पौरुष से लाभ या प्रतिष्ठा के पद पर आसीन तथाकथित "दलित" इन दुकानदारों के बुने हुए जाल में फंस के पार्टी का झंडा उठा के मर मिटने को आतुर  हो जाता है ,जिनमे से कुछ एक के मरने पे श्रधांजलि का दौर चल पड़ता है यदि उसकी मृत्यु समय विशेष पर हुई हो यानि चुनाव आने वाला हो या सत्ता में बैठी पार्टी के विरुद्ध कुछ तथ्यपरक न मिल रहा हो ;उसकी जाती विशेष और उस विशेष जाती के सधे वोट बैंक के चलते .

और स्वाभाविक तौर पर  राजनैतिक लाभ उस पार्टी के बैठे मुखिया और चुने हुए चमचों को मिलता है जो उन्ही अनायास मरे हुए लोगों से खुद को देवी और देवता मनवाते /बुलवाते है और उनके रहनुमा घोषित करवाते है .

वस्तुतः , न तो देश में दलित जैसे शब्द की व्याख्या उपलब्ध है और न ही संवैधानिक विवेचन .इतना ही नहीं दलित -दलित करके उन्हें पददलित और अत्यंत नीच कर देने का कुत्सित प्रयास करने वाले आज राजाओं की सी जिंदगी बिता रहे है और उनके राजनीतिक हथियार वो बेचारे तथाकथित दलित लोग आज भी वैसे ही गुजर बसर कर रहे है .

हाल ही में वर्ष २०१५ की दलित रूपांतरित /प्रायोजित घटनाएं  और अभी बसपा की  मायावती का प्रकरण हमारे समक्ष है . खुद को बहिन जी कहलाने वाली कहती है की वो अपने दलित बनाए हुए लोगों की देवी स्वरुप है और  स्वघोषित देवी के विरूद्ध टिपण्णी  करने वाला उनके भक्तों से स्वाभाविक हिंसक प्रताड़ना का भागी है .

इन बहिन जी के जैसे दलित या जाती केंद्रित राजनीती करने वालों के अपने स्वघोषित भक्त हैं जो देवी /देवता उपासना में बलिदानी बनने को आतुर रहते है .

ये ऐसे देवी /देवता है जो हज़ारों करोड़ों  रुपये के अघोषित संपत्ति पर आराम करते हुए खुलेआम पार्टी का टिकट  करोडो में लाटरी की तरह  संभावित /लालायित उम्मीदवार को बेचते है .जिनके ऊपर अनेक जाँच के आदेश /कार्यवाही जारी है .जिनकी गुंडागर्दी उनके तथाकथित "दलित" होने की वजह से और उनके दलित भक्तों के नाराज  हो जाने की वजह से और राजनीतिक विवशता के चलते  लंबित और निष्क्रिय पड़ी है .

विडम्बना यही है की इन्होंने खुद को उन् घोषित " दलितों" का ऐसा पूज्यनीय नेता बनवा लिया है की यदि अन्य दल, राष्ट्रीय हित में इनके कृत्यों का बहिष्कार ,प्रतिकार करें तो छड़ भर में वह "दलित दमन /शोषण " हो जायेगा और देशव्यापी भाड़े के बुद्धजीवियों का विलाप प्रारम्भ हो जाता है और संवैधानिक दलीलें भी प्रस्तुत होने लग जाती है जिसमे शिक्षाविद ,न्यायपालिका और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े सभी प्रतिष्ठित निहित स्वार्थ से  दलित राजनीती में तल्लीनता से लग जाते है .

यह विषय उन राज्यों के लोगों को तय करना है जहाँ ऐसे  स्वघोषित देवी -देवता ,अंधभक्तों से राजा बने हुए ऐश  कर रहे है . संसद से लेकर विधानसभा में अपने चयनित चमचों के माध्यम से राजनीतिक सांठ-गांठ और निर्धारित लेनदेन करके दलित और दलित विषय को  जीवंत बनाए रखना चाहते है ताकि ये उनके द्वारा घोषित हुए "दलित " सदैव दलित बने रहें ,इन्हें देवी स्वरुप मानते रहे और इनकी अय्याशी, राजनति के माध्यम से राजनीतिक गलियारों में अपनी चमक धमक बनाए रखे .

फिर चाहे किसी को जबरन "दलित कुर्बान" करना  पड़े , दंगा करवाना पड़े या राजनीतिक दहशत फैलानी पड़े की उनके ऊपर ,उनके किये गए कुकृत्यों का विरोध या कार्यवाही समूचे दलित समाज का शोषण और अपमान है क्योंकि अंततः वो "दलितों " की देवी जो है !